ऐश्वर्या राय जीवन परिचय, मिस वर्ल्ड, करियर – Aishwarya Rai Biography

aishwarya rai; aishwarya rai biography; aishwarya rai biography in hindi; technical bandu;
Rate this post

Aishwarya Rai Biography : ऐश्वर्या राय बच्चन जिनके बारे मे आज कौन नही जानता है| जो बहुत ही मशहूर अभिनेत्री है। ये एक जानी मानी मिस वर्ल्ड भी रह चुकी है। आज मै आपको मशहुर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बताने जा रही हुँ? कि इनका जन्म कहाँ और कब हुआ? उन्होने अपनी पढ़ाई कहाँ से पुरी की? और उनके माता-पिता का नाम क्या है? और उन्होने मिस वल्ड का खिताब कैसे हासिल किया? दोस्तो मिस वल्ड का खिताब जितना इतना आसान नही था? मगर इन्होने अपनी काबीलियत के दम पर मिस वल्ड का खिताब भी जीत लिया। दोस्तो आज में आपको ये भी बताउंगी की इन्हे फिल्मी करियर मे सफलता कब और कैसे मिली?



जीवन परिचय


नाम:   ऐश्वर्या राय बच्चन

जन्म:  1 नवम्बर 1973

आयु:   45

ये तो आप जानते ही है की इनकी खुबसुरती का हर कोई दिवाना है। और इनके फैन Following भी काफी ज्यादा है। ऐश्वर्या राय बच्चन 1994 की Miss World Competition की Winner रही है। उनका बॉलीवुड मै करियर शानदार रहा है और वे भारत की Popular और High Profile Celebrity  मै से एक मानी जाती है। उन्हे कई पुरस्कार भी मिल चुके है। उन्हे फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। वे दुनिया की सब्से खूबसूरत महिलाओ में से एक मानी जाती है। वह टी.वी विज्ञापन मे भी अभिनय करती है। बॉलिवुड में आने से पह्ले उन्होने Miss India की प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमे वे दुसरे स्थान पर रही। 1994 मे उन्हे मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म ओर प्यार हो गया थी। जो उनकी पहली कमर्शीयल सफल फिल्म रही है। इसके बाद उन्हे बड़े पैमाने पर तब सफलता मिली जब उन्होने संजय लीला बंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में किरदार निभाया इसके बाद देवदास मे उन्हे पारो के रोल के लिये कास्ट किया गया। इन्होने अपनी हर फिल्म में अपनी खुबसूरती का जादू सा बिखेर दिया है।

दीपिका पादुकोण – Deepika Biography, Birth, Education in Hindi

Family Background

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवम्बर 1973 मे मेंगलोर कर्नाटक मे हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्णराज था,उनकी माँ का नाम बृन्दा है जो कि ग्रहणी है। उनके एक बडे भाई भी है जिनका नाम आदित्य राय है। इनकी शादी मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ हुई है।

पढ़ाई

ऐश्वर्या ने आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। इन्होने बारहवी की पढ़ाई जय हिंन्द कॉलेज से की और  उसके बाद डीजी रुपारेल कॉलेज Join कर लिया जहा उनके SSC परीक्षा मे 90 प्रतिशत अंक आये।



करियर

ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1997 मे मणिरत्नम की फिल्म इरुवर से की थी। तमिल मे निपुण ना होने की वजह से उनकी अवाज को किसी अन्य ने डब किया था। उनकी पहली फिल्म ओर प्यार हो गया थी। जिसमे उनके हिरो बॉबी द्यॉल थे। फिल्म सफल नही हुई। 1999 मे रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम ये फिल्म काफी सफल रही और ऐश्वर्या के नाम को भी सराया गया। इसके अलवा उन्हे फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री पुस्कार भी मिला।

प्रसिद्ध फिल्में

इनकी प्रसिध्द फिल्मे इरुवर, ओर प्यार हो गया, हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, हमारा दिल आपके पास है, मोहब्बते, देवदास, दिल का रिश्ता, खाकी, रेनकोट, उमराव जान, धुम 2, गुरु, जोधा अकबर, सरकार राज, रोबोट, गुजारिश।

सलमान खान के साथ अफेयर के बाद हुआ विवाद

दोस्तो ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान 1999 के दौर में एक दुसरे को डेट किया करते थे। लेकिन 2001 मे दोनो एक दुसरे से अलग हो गये। ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन पर आरोप लगाया की सलमान ने उन्हे गाली दी है। और यहाँ तक की उन पर हाथ तक उठाया है। उनके मुताबिक सलमान ने उन्हे हर तरह से परेशान किया।

वही 2009 मे टाइम्स आफॅ इडिया मे छपे एक लेख मे सलमान ने कहा की उन्होने अभी तक किसी भी औरत पर हाथ तक नही उठाया है।

बॉलीवुड के बादशाह किंग खान की कहानी – SRK Biography in Hindi

शादी

इनके बॉलिवुड एक्टरो के साथ कई अफेयर रहे है लेकिन फिर इन्हे अभिषेक बच्चन का साथ मिला। सोशल मिडिया, समाचार चैनलो और अखबारो पर इनके अफेयर कि खबरें आने लगी। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। इस तरह वह ऐश्वर्या राय से ऐश्वर्या राय बच्चन बन गई। इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अराध्या है जो सभी कि बहुत लाडली है, खासकर अपने दादा अमिताभ बच्चन



वर्तमान में यह सक्रिय रुप से फिल्मों मे काम कर रही है। अभी कुछ दिन पहले इनकी एक फिल्म आई थी जिसका नाम “फन्नी खान” है, लेकिन यह बॉक्स आफिस पर कामयाब नही रही।

दोस्तो अगर आपको Aishwarya Rai Biography ये पोस्ट पसन्द आया हो तो शेयर करना न भूले। और हॉ लाईक, कमेंट जरूर करे‌‌‌।

 

Be the first to comment on "ऐश्वर्या राय जीवन परिचय, मिस वर्ल्ड, करियर – Aishwarya Rai Biography"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*