सतीश कौशिक को कार में आया था हार्ट अटैक! दीनदयाल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम 

Satish Kaushik Death News

Actor Satish Kaushik Passed Away: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया।

Actor Satish Kaushik Passed Away : मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आई है। मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार तड़के उनका निधन हो गया।

रणदीप हुड्डा ने सतीश कौशिक को याद करते हुए लिखा, आप बचपन से हमारी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं, सभी के मनोरंजन के लिए आपका बहुत धन्यवाद सतीश जी।

गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सतीश कौशिक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अभिनेता को याद करते हुए सुभाष घई ने लिखा, यह दिल को झकझोर देने वाली खबर है कि हमने अपने एक सबसे अच्छे दोस्त प्रिय सतीश को खो दिया है। एक ऐसा शख्स जो हमेशा बुरे से बुरे संकट में भी हंसता रहा और किसी के भी संकट में उसके साथ खड़ा रहा। एक महान कलाकार, महान इंसान सबसे बड़ा दोस्त, वह इतनी जल्दी हमें अचानक छोड़कर चले गए। इस बात से मैं काफी उदास हूं।

कंगना रणौत ने सतीश कौशिक  को याद करते हुए लिखा,  आज मेरी सुबह इस भयानक खबर के साथ हुई। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक थे। सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उनको इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।

दिल्ली में सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि सतीश कौशिक एक बेहतरीन अभिनेता थे और अपनी फिल्मों के जरिए सभी को हंसाते थे। 

सतीश कौशिक 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है।

THANKS FOR READING

जाने सतीश कौशिक कैसे मनोरंजन की दुनिया में आये?