जिनके बारे में शायद ही अपने सुना होगा

भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग

लोढ़ा ग्रुप द्वारा निर्मित वर्ल्ड वन मुंबई और भारत की सबसे ऊंची इमारत है अब बंद हो चुके श्रीनिवास मिल की 7.1 हेक्टेयर जमीन पर बनाया गया है। इस साइट में दो अन्य निचले टावर भी हैं। पहले इस टॉवर को 442 मीटर लंबा बनाने का प्लान था, 

सिटी: मुंबई  ऊंचाई: 280.2 मीटर

वर्ल्ड वन

वर्ल्ड व्यू उसी परिसर में स्थित है जिसमें वर्ल्ड वन है। 73 मंजिलों के साथ, यह भारत का दूसरा सबसे ऊंचा टावर है। इसका निर्माण 2015 में शुरू हुआ था और पूरा होने में पांच साल का समय लगा। लोअर परेल क्षेत्र में स्थित यह परिसर, इस क्षेत्र में एक उल्लेखनीय लैंडमार्क है। 

शहर: मुंबई  ऊंचाई: 277.5 मीटर 

वर्ल्ड व्यू

17.5 एकड़ के क्षेत्र में निर्मित, द पार्क, लोढ़ा ग्रुप द्वारा विकसित एक लक्जरी आवासीय परियोजना है। यह परियोजना काफी सफल रही क्योंकि कई मशहूर हस्तियों ने यहां प्रॉपर्टी खरीदी, जिसमें सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल थीं, जिन्होंने यहां 4 बीएचके घर खरीदा था। भारत के इस सबसे ऊंचे टॉवर में 78 मंजिलें हैं और यह केवल चुनिंदा व्यक्तियों को ही आलीशान अपार्टमेंट देता है। 

शहर: मुंबई  ऊंचाई: 268 मीटर

द पार्क

नथानी हाइट्स मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में आवासीय गगनचुंबी इमारत है। हालाँकि इसका निर्माण 2012 में शुरू हुआ था, इस टावर को पूरा करने में आठ साल का समय लगा। भारत की इस सबसे ऊंची मंजिल वाली बिल्डिंग में 72 मंजिलें हैं 

शहर: मुंबई  ऊंचाई: 262 metre

नथानी हाइट्स

मुंबई के तारदेव में स्थित द इम्पीरियल तत्कालीन झुग्गी की जमीन पर बनाया गया है। इस परियोजना में कई रईस व्यक्तियों के घर हैं। यह अपनी तरह की पहली परियोजना थी जहां भारत में आवासीय उद्देश्यों के लिए आधुनिक ट्विन टावरों का निर्माण किया गया था।  

शहर: मुंबई  ऊंचाई: 262 metre

द इम्पीरियल I और द इम्पीरियल II

यह पूर्वी भारत का सबसे ऊँचा टावर है। कोलकाता में स्थित, द 42 आवासीय गगनचुंबी इमारत है, जो शहर के केंद्रीय व्यापारिक जिले चौरंगी में है। भारत में सबसे ऊंची 65 मंजिल की इस इमारत का निर्माण कई सालों की देरी के बाद 2019 में पूरा हुआ था। 

शहर: मुंबई  ऊंचाई: 262 metre

द 42

आहूजा टावर्स मुंबई के प्रभादेवी में एक आवासीय परियोजना है, जिसे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर सहित कई मशहूर हस्तियों के आवास के लिए जाना जाता है। टावर 2019 में बना था और इसमें 55 मंजिल हैं। 

शहर: मुंबई  हाइट: 248 मीटर

आहूजा टावर्स 

यह परियोजना लोअर परेल में स्थित है और इसमें 61 मंजिलें हैं। यह अविघ्ना इंडिया लिमिटेड द्वारा निर्मित ट्विन टावर स्ट्रक्चर भी है। यह परियोजना 2019 में पूरी हुई थी और इसमें 3, 4 और 5 BHK अपार्टमेंट हैं जो केवल चुनिंदा व्यक्तियों को ही मिलते हैं। 

शहर: मुंबई  ऊंचाई: 247 मीटर

वन अविघ्ना पार्क

क्रिसेंट बे एक उच्च-प्रीमियम परियोजना है जिसे L&T रियल्टी द्वारा ओमकार के सहयोग से बनाया जा रहा है। परेल में इस गेटेड कॉम्प्लेक्स में छह आवासीय टावर शामिल हैं। टावर सिक्स सबसे ऊंचा है और इसमें 62 मंजिल हैं।  

शहर: मुंबई  ऊंचाई: 239 मीटर

क्रिसेंट बे

THANKS FOR READING

Share to Your Friends

Arrow